लगातार हो रही बारिश से किसानो की जीवनदायिनी परलकोट जलाशय पुरे शबाब पर

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। बीते रविवार संध्या से हो रही मूसलधार बारिश ने पूरे परलकोट क्षेत्र का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया तो वही दूसरी ओर लोगों को सुकून देने वाली बेहद ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई।
कापसी क्षेत्र के किसानों के जीवनदायिनी कहे जाने वाले परलकोट जलाशय लगातार हो रहे झामाद्वाम बारिश के चलते अपने पूरे शबाब पर है। यहा का नजारा काफी रोमांचकारी है। ऊंचाई से लगभग एक फिट ओवरफ्लो गिरता पानी का मनोरम दृश्य लोगों का आर्कषण का केंद्र दिखाई दे रहा है। इसकी अनुपम छटा को निहारने भारी बारिश के बावजूद भी पर्यटक बड़ी सख्या में यहा पहुंच रहे है। वहीं जल संसाधन विभाग ने पर्यटकों के सुरक्षा के ध्येय से यहां ओवरफ्लो के चारो ओर तार फेन्सिंग कर विभाग का कर्मचारी को तैनात किया है। हाल ही में सावन माह की बारिश में भी जलाशय लबालब हुआ था पर अभी दो दिन की झमाझम बारिश ने परलकोट जलाशय को अपने पूरे शबाब में ल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *