विवादित बीईओ सिन्हा हटाए गए, शील बने कोयलीबेड़ा के नए बीईओ
छोटे कापसी :- विवादों में घिरे रहे कोयलीबेड़ा बीईओ केजुराम सिन्हा को प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर देव कुमार शील व्याख्याता पखांजूर शा.उ.मा.वि को कार्यभार सौंपा गया है।

कोयलीबेड़ा में शिक्षकों के एरियर्स भुगतान एवं शिक्षकों की मांग की शिकायत लंबे समय से बनी हुई थी। शिक्षक मोर्चा संघ ने इस संबंध में दो बार खंड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा के लिंक कार्यालय के सामने धारण प्रदशर्न कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था,परंतु पूर्व विधायक अनूप नाग ने कार्यवाही करने का अस्वासन दिया था,दुर्भाग्यपूर्ण बी ई ओ का तबादला दो नही हुआ किंतु सरकार जरूर बदल गई, परंतु शिक्षकों की मांग पूरी नही हुई।
फिर सत्ता परिवर्तन होते ही शिक्षकों की आस जगी,शिक्षक मोर्चा संघ कोयलीबेड़ा के सदस्यों ने अपने इस ज्वलंतसील समस्या से वर्तमान विधायक विक्रम उसेंडी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात कर विस्तारपूर्वक अवगत करवा। इस संबंध पर क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव अनुसंशा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिया। निर्देश उपरांत आर.पी वर्मा अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभार से हटा दिया गया। साथ ही अवर सचिव ने सख्त निर्देश भी दिए गए है कि स्कूलों की व्यवस्था दुरूस्त की जाए,
किसी भी तरह की शिकायतों का मौका न मिले। इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखा जाए। बी.ई.ओ कोयलीबेड़ा के हटाए जाने के लिए शिक्षक मोर्चा संघ रायपुर में ढेरा डालकर लगातार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण,अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी से संपर्क बनाया हुए थे।
अंतथा शिक्षक मोर्चा संघ की मेहनत रंग लाई। शिक्षक मोर्चा संघ ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष,अंतागढ़ विधायक एवं अवर सचिव आर.पी.वर्मा का आभार व्यक्त किया है।
