बारह माह से शिक्षक गायब, छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, प्रशासन बेसुध

छोटे कापसी। विकासखंड कोयलीबेड़ा के अंतगर्त स्कूलों में इन दिनों शिक्षकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं शासकीय प्राथमिक शाला पित्तेभोडिया में 37 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जहां के शिक्षक की मनमर्जी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है. पित्तेभोडिया स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ शासकीय शिक्षक रवीश कुंजाम जो 12 माह से स्कूल से गायब हैं. वहीं इनके खिलाफ स्कूल प्रबंधन ने कई दफा संकुल समन्ययव,कोयलीबेड़ा बी ई ओ के दफ्तर में इसकी लिखित सूचना भी दिया गया. इसके बावजूद अब तक शिक्षा विभाग के अधिकारी बेसुध हैं.

प्राथमिक शाला पित्ते भोडिया में 37 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी प्रधानपाठक जितेंद्र धनंजय करीब सालभर से निभा रहे है। संकुल समन्ययव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
एक शिक्षक के कंधे पर पांच कक्षाओं का जिम्मा,पीवी 05 संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पित्ते भोडिया पूरे कैथन में प्रधानाध्यापक जितेंद्र धनंजय के कंधे पर ही पांचों कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। यहां 37 बच्चे नामांकित हैं। विद्यालय संचालन और पठन-पाठन के लिए सिर्फ एक शिक्षक ही तैनात है। हालही में अभी ग्रामीणों के मदद से अथिति शिक्षक को पढ़ाने रखा गया है।

नदारद शिक्षक को लेकर प्रधानपाठक जितेंद्र धनंजय ने बताया कि लगभग 12 माह से अधिक समय से अनुपस्थित शिक्षक का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है. साथ ही उनके खिलाफ बीईओ कार्यालय में पत्राचार किया गया है, जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई. जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लिहाजा उनके खिलाफ शासन के नियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.

इस विषय पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल से संपर्क करने मो.नं.934 080 9342 फोन किया गया उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *