छोटे कापसी में विश्वकर्मा पूजा की रही धूम
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी | छोटे कापसी में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा काफी धूमधाम से की गई। इस अवसर पर लोहा से संबंधित सभी प्रतिष्ठानों व मोटर वाहनों की साफ सफाई कर पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही लोग पूजा-अर्चना में लगे दिखाई दिए। इससे वाहनों से सड़कें सूनी भी रहीं। विश्वकर्मा पूजा-अर्चना के लिए दुकानों में भी ग्राहकी सुबह से देखने को मिली। तो कहीं कोई फूल माला ले रहा है तो कही मिठाई। इससे दुकानदार भी व्यस्त नजर आए। वैसे ग्राम पंचायत छोटे कापसी सहित आसपास के गांव में भी पूजा की धूम रही। छोटे कापसी में विस्वास इंजीनियरिंग,सरकार टेंट हाउस,देवनाथ हटवेयर कापसी, बड़े कापसी बिपुल,विकास गल्ला व्यापारी,पीवी 130 में मधु इंजीनियरिंग सहित अन्य कई संस्थानों ने पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया।
