मायापुर के आश्रित ग्राम पीवी 26 में फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी।ग्राम पंचायत मायापुर के आश्रित ग्राम पीवी 26 रामकृष्ण पल्ली खेल मैदान में सोमवार 16.09.2024 को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष पखांजूर मोनिका साहा,विशिष्ट अतिथि निखिल भारत बंगाली छत्तीसगढ़ समिति अध्यक्ष मनोज मंडल,शंकर सरकार,बबलू सरकार रहे,जबकि अध्यक्षता जंप उपाध्यक्ष किशोर मंडल ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर,खिलाड़ियों का परिचय लेकर,फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच उड़ता पंजाब व आस्था इंटरप्राइजेज के बीच खेला गया। इस दौरान आस्था इंटरप्राइजेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 2-0 से उड़ता पंजाब को हराकर प्रतियोगिता का पहला शुभारंभ मैच अपने नाम कर लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष मोनिका साहा ने कहा कि इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने चाहिए,जिससे ग्रामीण क्षेत्र खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाएंगे हैं। खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने को कहा। साथ ही कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। आयोजित समिति ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार एक रुपए एवं दूसरा पुरुस्कार 20 हजार एक रुपए कप (सील्ड) सहित है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ग्राम सरपंच चितरंजन,ग्राम प्रेसिडेंट नारायण देवनाथ,महामंत्री भाजपा मनोज हालदार,कार्तिक विस्वास,सुकांत विस्तार,दीपांकर समददार,अमित बोस,बाबू राम राय,गणेश वर्मन,सुखदेव सरकार,सुभद्र मंडक एवं आयोजित समिति के पदाधिकारिगण सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *