विधायक उसेंडी ने किया हरनगढ़ आत्मानंद स्कुल का निरीक्षण
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी अपने दो दिवसीय परलकोट प्रवास के दौरान हरनगढ़ आत्मानंद हाईस्कूल का निरीक्षण किया। विधायक ने ग्रामीणों,शाला समिति की शिकायतें,समस्या सुनी और जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीण एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में रही कांग्रेस शासन काल मे ठेकेदार के द्वारा आत्मानंद इंग्लिश स्कूल भवन का निर्माण करवाया गया था,निर्माण इतना घटिया था कि पहली बारिश में ही छत से कही कही पानी टपकने लगा। कई जगह दीवारे में दरारें दिखाई दे रही। निर्माण के समय मे भी प्रचार्य एवं ग्रामीणों सहित शाला प्रबंधन समिति ने घटिया निर्माण का विरोध भी किया गया था,परंतु उस किसी भी उच्च अधिकारियों ने ध्यान ही नही दिया,जिसका खमियाजा आज हमारे बच्चे उड़ा रहे। बहुत ही घटिया निर्माण हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों से बात कर जांच कराई जाएगी कि कौन ठेकेदार किस अधिकारी के संरक्षण में काम किया गया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री की ग्ररंटी एवं मुख्यमंत्री के सुशासन वाली भाजपा की सरकार में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नही किया जाएगा। निरिक्षण के दौरान प्रचार्या श्यामल ड़े एवं शिक्षकों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विक्रम उसेंडी ने स्कूल परिसर में छायादार,फालदार पौधे रोपे।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष गोपाल बह्मचारी,मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता,शिक्षक,भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे।
