बीजापुर को एथलेटिक्स खेल में पहली बार मिला राष्ट्रीय पदक
बीजापुर :- एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 35वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2024 तक नागपुर महाराष्ट्र में अयोजित किया गया। जिसमें बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के एथलेटिक्स गेम में बीरेंद्र धुर्वा ने अंडर-14 ट्रायथलॉन सी में सिल्वर मेडल जीत कर बीजापुर जिले का नाम रोशन किया और बीजापुर खेल अकादमी को एथलेटिक्स खेल में पहली बार राष्ट्रीय पदक प्राप्त हुआ।मेडलिस्ट खिलाड़ी बीरेंद्र धुर्वा को कलेक्टर संबित मिश्रा ने मेडल पहना कर सम्मानित किया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल एवं एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
