विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र
बीजापुर :- बुधवार को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है जिसमें विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हुए कहा कि सलवा-जूडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के सीमा में वसे गांवों के सैकड़ों ग्रामीण समीप के तेलंगाना राज्य के गांवो में जाकर कई वर्षो से बस गए है और अपना जीवन-यापन कर रहे है।

किन्तु दिनांक 14/10/2024 को तेलंगाना राज्य के जयशंकर भूपालपल्ली जिले के गांव वेनल मड़गू में ग्रामीणों के साथ वन विभाग द्वारा रात्रि के समय जाकर ग्रामीणों के घरों मे तोड़-फोड़ कर तथा मारपीट कर वीजापुर जिले के सीमा से लगे ग्राम तारलागुड़ा में लाकर छोड़ दिया गया है। जिससे सैकड़ों ग्रामीण अपने घरो से एवं गांवो से वेदखल हो गए है। इसलिए तेलगांना में बसे ग्रामीण जो कि वर्तमान मे अपने घरों से वेदखल हुए है उनकी समस्याओं पर तेलंगाना शासन से बात करते हुए उचित पहल किया जाए ताकि सैकड़ो ग्रामीण अपने घरों में पुनः बस जाए और अपना जीवन-यापन कर सके।
