विक्रम उसेंडी ने किया धान खरीदी केंद्र का दौरा,किसानो ने कहा सूक्ति के नाम पर केंद्र प्रभारी प्रति क्विंटल लेता है ढाई किलो धान

छोटे कापसी – भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव उसेंडी,नगर पंचायत अंतागढ़ अध्यक्ष राधेलाल नाग दिनांक 28 दिसम्बर 2021 को एसेवेड़ा लैम्पस के धान खरीदी केंद्र पी.व्ही. 15 पहुंच किसानों की समस्या से अवगत हुई। किसानों ने धान के बारदाने खरीदने में हो रही परेशानी के साथ साथ खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा प्रति बोरा एक किलों धान लिऐ जाने की शिकायत की। केंद्र में हो रही धीमी खरीदी की भी शिकायत कर खरीदी तेज करने की मांग की।

क्षेत्र में हो रही धान खरीदी के बीच आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसेवेड़ा लैम्पस के धान खरीदी केंद्र पी.व्ही.15 पहुंचे जहां उन्होनें किसानों को धान खरीदी के दौरान हो रही समस्या को जाना। किसानों ने खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा प्रति बोरा एक किलों अधिक धान लेने की शिकायत की। किसानों ने बताया की केंद्र प्रभारी प्रति बोरा सुक्ती के नाम पर एक किलो धान लेता है प्रति क्विंटल ढाई किलों धान अतरिक्त किसानों से लिया जा रहा है। इसके साथ ही धान खरीदी के दौरान 30 प्रतिशत बोरा लाने के लिए भी किसानों को बाध्य किया जा रहा है। विगत वर्ष दिऐ गऐ बोरा का पैसा अब तक नहीं मिलने की भी शिकायत की। इस दौरान किसान विधान राय, विकास मंडल,विजय वमर्न आदि ने बताया की केंद्र में कम मात्रा में धान की खरीदी हो रही है उन्हें डर है की कहीं किसान छूट ना जाऐ। विगत दो वर्ष पूर्व भी किसान इस केंद्र में छूट गऐ थे जिससे स्थानिय किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की समस्या सूनी और कहा की हर खरीदी किसान से वे एक ही सवाल पूछते है किसके शासन काल में किसान खुश था तो हर किसान भाजपा सरकार की धान खरीदी को ही वेहतर बताता है। आज केंद्र में बोरा किसानों को खरीदना पड़ रहा है। किसान को हमेशा एक ही डर सताता रहता है कहीं वह धान खरीदी से छूट न जाऐ या कहीं उसका रकबा शुन्य न हो जाऐ। पूरे प्रदेश में आज हर किसान डरा सहमा सा है जिसके लिए प्रदेश की भूपेश सरकार ही जिम्मेदार है। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय,युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार, मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, नारायण साहा,मोनिका साहा,सांसद प्रतिनिधि गणेश साहा अमित बोस सहित कई भाजपा के स्थानिय नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *