बांदे,छोटे बेठिया,कोरेनार लेम्पस् समिति के उपार्जन केंद्र प्रभारियों को भरना पड़ेगा धान सूखत का पैसा, जारी हुआ नोटिस

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा ) :-बांदे,छोटे बेठिया, कोरेनार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा वर्ष 2024-25 के शासन द्वारा धान खरीदी नीति के तहत खरीदी की गई,धान खरीदी के पश्चात धान परिधान देर होने से आई सुखत की भरपाई प्राधिकृत मनोनीत अध्यक्ष एवं उपार्जन केंद्र प्रभारियों को 25 मई तक धान जमा करने जारी हुआ नोटिस,जमा नही करने से शासन के माध्यम से कड़ी कार्यवाही होगा। बांदे लेम्पस के अंतर्गत उपार्जन केंद्र पीवी 78 मे 412 क्विंटल लगभग 12 लाख की राशि,खरीदी केंद्र बांदे 530 क्विंटल लगभग 15 लाख की राशि,पीवी 84 में 291 क्विंटल आठ लाख सत्तर हजार, पी वी 89 मे 339 क्विंटल,पी वी 99 मे 567कि, बेलगाल 308कि,सबसे ज्यादा छोटे बेटिया के पी वी 92 उपार्जन केंद्र में 2432 कि, जिसमें उसके सहयोगी उपकेंद्र रेंगाबाही का सुखत धान जमा किया गया है,जो अभी यह आंकड़ा दिख रहा है वह कम होगी,कोरेनार लेम्पस के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कोरेनार,पीवी 10, ईरपानार तीनों खरीदी केंद्रो मे लगभग 800 क्विंटल, कुल टोटल तीनो लेम्पस् मिलाकर लगभग चार करोड़ की कमी बताई गईं है। शासन के आदेश के अनुसार बीते रोज सीओ रवि कुमार ब्लसारे,जिला सहकारिता बैंक प्रबंधक घनश्याम जरिया,मनोनीत प्राधिकृत अध्यक्ष रामसाय गावड़े बांदे,जगतू उसेंडी छोटे बेटियां,दुर्गू राम नूरेटी कोरेनार एवं लैम्स प्रबंधक अधीर दास, सुभाष विश्वास द्वारा समिति बनाकर बैठक कर उपार्जन केंद्र प्रभारियों को आखिरी अल्टीमेटम दिया गया, अगर बचत धान 25 तारीख तक जमा नहीं करते हैं, 26 तारीख के अंदर उनके नाम से एफ आई आर दर्ज किया जा सकता है। यह जो सुखत धान का आंकड़ा है 28 फरवरी तक जो धान परिधान हुआ है, उसमें आई कमी का वसूली के लिए निर्णय लिया गया है फिर जो शेष धान बचेगा, इसका निर्णय शासन का आदेश के अनुसार किया जाएगा!

परलकोट किसान कल्याण संघ के किसान नेता पवित्र घोष ने कहा कि यह जो धान कि सूखत अंतिम में आती है, जिसका भरपाई उपार्जन केंद्र प्रभारी नहीं करते हैं लेकिन हम किसान अपना धान बेचते समय उपार्जन केंद्र प्रभारियों को तोलाई के बाद अतिरिक्त धान स्वेच्छा से प्रभारी को दिया जाता है फिर क्यों उसकी भरपाई नहीं करते हैं जिससे हमारे लैम्स समितियां करोड़ों के नुकसान उठाना पड़ रहा है सीधा-सीधा हमारे किसान भाइयों का हक में ढाका पड़ रहा है अगर इस प्रकार का रवैया रहा तो आगे हम किसान भाई मिलकर एक बड़ी आंदोलन की तैयारी करेंगे!

इस संबंध पर जिला सहकारी बैंक बांदे प्रबंधक घनश्याम जारिया ने बतलाया की तीनो समिति के अध्यक्षओ द्वारा केंद्र प्रभारी नियुक्त किया था,धान शॉर्टेज की पूरी जिम्मेदारी समिति के अध्यक्षों की है उन्हें पूर्व में भी दो बार नोटिस दिया गया था। हाल ही में प्राधिकृत अध्यक्षों को 5 दिन का समय दिया गया है वसूली न होने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *