साप्ताहिक बाजार के दिन बिजली गुल रहने से स्थानीय और बाहर से आये ग्रामीण हुए परेशान
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। बिना सूचना दिये साप्ताहिक बाजार बांदे मे शनिवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक बिजली बंद रही।बिजली बंद होने से दुकानदार व्यापारी ग्राहक आसपास के गांव से आए ग्रामीण जन परेशान हुए। भीषण गर्मी मे बिजली नही होने से बाजार मे दूर दराज अंदरूनी गांव से लगभग 50 गाँव से आये लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा। बिजली बंद करने के पहले सूचना जारी कर आम लोगों को अवगत कराया जाना है, लेकिन बांदे सब स्टेशन के लाइन मेन एवं बिजली कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत से मेंटेनेंस के नाम पर मनमानी नजर आ रही है. विदित हो कि साप्ताहिक बाजार बांदे मे शनिवार को बांदे सब स्टेशन से जुड़े बांदे बाजार (टाउन) फीडरों की बिजली करीब तीन से चार घंटे बिना सूचना के गुल रही.
बांदे व्यापारियों एवं ग्रामीण कमलेश सरकार, मदन लाल,सुख राम धुर्व ने बताया की शनिवार को जुनियर इंजीनियर और सहायक यंत्री की बिना जानकारी के एक लाइन कर्मचारी नरेंद्र नेताम द्वारा बिना किसी उपभोक्ता को सूचित किये बांदे शहर की विद्युत को मैंटेनेंस के नाम पर शनिवार जो बांदे का साप्ताहिक बाजार का दिन होता है पुरा दिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रखा गया। केवल लाइन मेन की दादागिरी का नतीजा था। जूनियर इंजीनियर खुद छुट्टी मे है अपने बेटे के ईलाज के कारण, सहायक अभियंता को कोई सूचना नही दी गई और कार्य पालन अभियंता को भी कोई सूचना नही दी गई। यह कोई पूर्व घोषित पूर्व नियोजित कार्य नही था,जिसके चलते
पुरा बांदे बाजार मे आये ग्रामीण जन और व्यापारी गण पुरा दिन गर्मी से हलाकान (परेशान) होते रहे और पूरे दिन भर पसीने से दरबदर होते रहे। इधर, आम लोगों ने विभागीय लाइन मेन की कार्यशैली पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि शहर के विभिन्न भागों में मेंटनेंस कार्य के नाम पर बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली सप्लाई बंद कर प्रताड़ित कर रही है. व्यापारियों ने कहा की लाइन मेन नरेंद्र नेताम पिछले लगभग 22 साल से बांदे क्षेत्र में जमा हुआ है यह खुद को बहुत बड़ा अधिकारी समझता है और किसी की कोई परवाह नही करता। अनेक कनेक्शन इसके द्वारा बिना किसी रिकार्ड के चल रहा है। अस्थाई कनेक्शन के पैसे जेब मे डालता है और लोगों को बेधड़क चलाने बोलता है। इसके क्षेत्र की जांच की जाए तो इसके करनामे देखने को मिलेंगे। बांदे व्यापारियों ने लाइन मेन की शिकायत कार्यपालन अभियंता उप संभाग पखांजूर से की है।
इस संबंध पर लाइन मेन नरेंद्र नेताम ने बताया की मेंटेनेस का काम चल रहा,बिजली बंद होने की जानकारी जेई सर को दी गई थी।
इस संबंध पर बांदे जेई डोमार सिंह ठाकुर ने बताया की बिजली विभाग के ग्रुप मे बिजली बांदे होने की सूचना भेजी गई थी।
इस संबंध पर सहायक अभियंता बांदे आगस्ते धुर्व ने बतलाया की बिना सूचना के बिजली बंद नही करनी चाहिए,मुझे भी बिजली बंद करने की लाइन में नेताम के द्वारा जानकारी नही दी गई थी, बिजली किस कारण बंद की जांच की जावेगी।
इस संबंध पर पखांजूर उप संभाग बिजली विभाग के कार्य पालन अभियंता आर.के चौहान ने बतलाया की बिना सूचना के लाइन बंद करना दंडनीय है, कुछ सम्मानीय उपभोक्ताओं द्वारा इस संबंध मे शिकायत प्राप्त हुआ है, सहायक अभियंता के प्राथमिक जांच उपरांत दोषी पाये जाने पर शक्त कार्यवाही की जायेगी।
