जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल ने लक्षमीपुर पंचायत को किया टेंकर वितरण

छोटे कापसी। ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर को बांदे जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल द्वारा जिला पंचायत निधि से टैंकर प्रदान किया गया। ग्रामीण लंबे समय से पेयजल की समस्या एवं क्षेत्र में शादी-ब्याह एवं श्राद्धकर्म जैसे सामाजिक व अन्य धार्मिक आयोजनों में लोगों को दिक्कतों को लेकर पानी टैंकर की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए जिला पंचायत सदस्य द्वारा निधि से ग्राम पंचायत को टैंकर प्रदान किया गया। टैंकर मिलने से ग्रामीणों में खुशी है।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा की क्षेत्र के प्रति जिला पंचायत सदस्य की संवेदनशीलता से अब गाँव में टैंकर से जलापूर्ति शुरु होने से लोगों को काफी सहुलियत होगी। जिला पंचायत सदस्य की यह एक बेहतरीन पहल है जो काफी सराहनीय है
इसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य ने पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन हालदार, ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम प्रमुख, गाँव की महिला,पुरुष एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *