भाजपा नेता ने शिक्षकों को बताया अर्बन नक्सली; विरोध में उतरे शिक्षक

जगदलपुर। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण मामले को लेकर सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव द्वारा शिक्षकों को कथित रूप से अर्बन नक्सली कहे जाने की सर्व शैक्षिक संगठन जिला ने कड़ी से कड़ी निंदा की है।आज 6 जून को प्रातः 11 बजे सर्व शैक्षिक संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सिटी कोतवाली जगदलपुर में गिरफ्तारी देकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम पुलिस निरीक्षक राजपूत को सौंपा।

संगठन ने मांग की है कि भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव शिक्षकों पर दिए गए अर्बन नक्सली वाले बयान को वापस लें और शिक्षक समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव के इस बयान से पूरा शिक्षक समाज आक्रोशित है। प्रदेश के हर घर परिवार में एक शिक्षक है। जो राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे रहे हैं। भाजपा नेता ध्रुव के हिसाब से हर घर परिवार में एक अर्बन नक्सली है। शिक्षक समाज ऐसे बयान की घोर निंदा करता है और बयान वापस लेने एवं सार्वजनिक माफी की मांग करता है। गिरफ्तारी देने पहुंचे लोगों में संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव, आरडी तिवारी, सतपाल शर्मा, अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही, अजय श्रीवास्तव, रमाकांत द्विवेदी, देवराज खूंटे, जेआर केसरिया, लूदर्शन कश्यप, गणेश्वर नायक, श्री पाणिग्रही, नीरज दास, मनीष ठाकुर, तेजपाल सिंह, आरती मिश्रा, संजय चौहान, मनोज महापात्र, एसएस जान, शेख ताहिर, रेखा चौबे, कौशल्या भास्कर, प्रेमवती नेताम तथा अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल थे। यह जानकारी बस्तर जिला अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *