एफ/188 बटालियन सीआरपीएफ पुसपाल घाट, बस्तर द्वारा सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन
जगदलपुर :- सीआरपीएफ एफ / 188 बटालियन पुसपाल घाट, बस्तर (छ०ग०) द्वारा दिनॉक 27/06/2025 को अपने परिचालनिक क्षेत्र अंतगर्त बस्तर के सुदूर वर्ती एवं नक्सल ग्रस्त क्षेत्र
रतेंगा, नवा रतेंगा, पालम, ककनार, कोरमेल और तिरथा ग्राम पंचायत में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन श्री. भवेश चौधरी कमाण्डेन्ट 188 बटालियन के निर्देशन में श्री. बन्ना राम सहायक कमाण्डेन्ट-एफ / 188 बटालियन एवं अन्य अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानो, ग्रामीणो की उपस्थिति में किया गया।सिविक एक्सन कार्यक्रम के तहत 188 बटालियन सी०आर०पी०एफ द्वारा अपने परिचालनिक क्षेत्र के ग्रामीणो को
अच्छी गुणवत्ता के फिलिप्स कम्पनी के 60 नग रेडियो का वितरण किया गया, ताकि ग्रामीणो में देश में होने वाले गतिविधियो के बारे में जागरूकता बनी रहे तथा मनोरंजन कासाधन भी बना रहे ।
इस अवसर पर श्री . बन्ना राम सहायक कमाण्डेन्ट 188 बटालियन सी०आर०पी०एफ
ने बताया कि सिविक एक्सन कार्यक्रम से ग्रामीणों व सुरक्षाबलो के बीच बेहतर व मधुर संबंधो को बढ़ावा मिल रहा है। देश के विकास व इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु ग्रामीणो व सुरक्षावलो के बीच मधुर संबंध होना आवश्यक है ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायतो के संरपच व ग्रामीणो ने सी०आर०पी०एफ के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होने बताया कि सी.आर.पी.एफ द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जिससे स्थानीय नागरिक को लाभ मिल रहा है तथा स्थानीय नागरिक खुश है। रेडियो वितरण पर ग्रामीणो ने सी.आर.पी.एफ का आभार व्यक्त किया ।
