धान बीज एवं रासायनिक खाद की कमी को लेकर भैरमगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन
बीजापुर :- प्रदेश काँग्रेस कमेटी के आह्वान एवं ज़िला काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में धान बीज एवं रासायनिक खाद की कमी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर किसानों को जल्द से जल्द धान बीज एवं रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि बीजापुर जिले के अन्तर्गत लेम्पसो में धान बीज एवं रासायनिक खाद की भारी कमी है, जिसके चलते बीजापुर जिल के कृषकों को काफी परेशानिओं का सामना करना पड़ रहा है। बीजापुर जिला अत्यन्त सुदुर एवं संवेदनशील क्षेत्र है। लेम्पसो में धान बीज एवं रासायनिक खाद किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए बीजापुर जिले के लेम्पसों में पर्याप्त धान वीज एवं रायानिक खाद का भण्डारण किया जाये जिससे कि क्षेत्र के किसानों को धान-बीज एवं रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में मिल सके।
वहीं बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जानबूझकर किसानों को धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं करवा रही है और किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बीजापुर जिले के किसान पड़ोसी राज्य तेलंगाना और महाराष्ट्र से अधिक कीमतों पर धान बीज एवं रासायनिक खाद खरीदने को मजबूर हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री लच्छू मौर्य, कृषि मंडी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नकुल ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संत कुमारी मंडावी, पंडरू बारसा, सोनारू पोयम, राजेश गुप्ता, जगदेव यादव, रतन कश्यप, हीरालाल मंडावी, मगन लाल परबुलिया, मनीषा कोवा, सरिता कश्यप, सरोज शर्मा, रमीला हापका, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।
