स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव है- संजय पाण्डेय

जगदलपुर:- राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, डेंगू, फाईलेरिया जैसे गंभीर रोग में कमी लाने के उद्देश्य से आज जगदलपुर शहरी क्षेत्र के भगतसिंह वार्ड स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शासन से प्राप्त एलएलआईएन मच्छरदानी का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजय पाण्डे उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, पार्षद, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मितानीन बहनें शामिल हुई।

महापौर ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां की समस्याओं के बारे में जाना। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी और वहां की समस्याओं के बारे में विस्तृत से जानकारी ली। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित वहां पदस्थ स्टाफ से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
महापौर संजय पाण्डे ने मच्छरदानी की उपयोगिता के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत से बताया। यह कार्यक्रम हमारे लिए केवल एक वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, जागरूकता और सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके साथ ही मलेरिया व डेंगू जैसे गंभीर बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वार्डवासियों से कहा मच्छरदानी का उपयोग प्रत्येक घरों में किया जाए ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता और समय पर बचाव ही बीमारियों से सुरक्षा की कुंजी है। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग मिलकर इस अभियान को प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। महापौर ने बताया कि सभी वार्डों में सम्मानित पार्षदों के द्वारा मच्छरदानी वितरित किया जाएगा और यह प्रयास किया जाएगा कि सभी पात्र घरों में मच्छरदानी पहुँचे।
मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भगत सिंह वार्ड में मंगलवार सुबह मच्छरदानी वितरण किया गया। शहर के भगत सिंह वार्ड से इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजय पाण्डे ने किया। शहर के सभी 48 वार्डो में निर्धारित तिथि अनुसार जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मच्छरदानी का वितरण किया जाना है। इस कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोस, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सी मैत्री, जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तैया, प्रशांत श्रीवास्तव, डॉक्टर अन्वेषणा प्रसाद, मितानिन पद्मिनी यादव, नगर निगम के ईई गोपाल भारद्वाज सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *