कांग्रेस कमेटी भानपुरी के द्वारा बढ़ते बिजली के दरों के विरोध में बिजली कार्यलय का घेराव कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
भानपुरी :- भाजपा सरकार आते ही डेढ़ साल मे चौथी बार बिजली दर का बढ़ोतरी कर खेती किसानी के समय किसान, गरीब एवं माध्यम परिवार के ऊपर बिजली दर बढ़ा कर कमर तोड़ने का काम भाजपा सरकार कर रही है!
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के द्वारा बिजली कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम दिवान ने कहा की प्रदेश मे जब जब भाजपा का सरकार आता है उद्योगपतियों का पैसा माफ़ कर दिया जाता है और इसकी भरपाई किसान माध्यम वर्ग और गरीबो का कमर तोड़ कर वसूल करती है, पहले से ही प्रदेश
चंदन कश्यप ने कहा की जनता महंगाई की मार झेल रही है और अब बिजली के माध्यम से वसूल करने के लिए बिजली का दर बढ़ाया है, और 2003 मे बिजली दर 3.40 पैसे यूनिट था भाजपा सरकार आते ही प्रत्येक वर्ष पुरे 15 साल भाजपा सरकार मे 6:40 पैसे प्रति यूनिट किया गया, 2018 मे कांग्रेस सरकार आते ही 65 लाख परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना का फायदा लिया और इन परिवारों का 3264 करोड़ रूपए का राहत मिला और अब भाजपा सरकार आते ही डेढ़ सालो मे चौथे बार बिजली का दर बढ़ा है किसानी पर कृषि पम्प पर 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ा है!
