नौनिहालों की सेहत को लेकर संजीदा हैं कोसमी के सरपंच नीलम कश्यप

बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी के सरपंच नीलम कश्यप नौनिहालों की सेहत के लिए भी संजीदा हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ साथ वे आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसी क्रम में सरपंच नीलम कश्यप ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 गुड़ापारा का निरीक्षण किया। बच्चों की पढ़ाई, शिक्षण स्थिति और पोषण आहार के बारे में जानकारी ली और उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए कहा है। सरपंच नीलम कश्यप ने बच्चों को गर्म भोजन एवं पौष्टिक आहार खिलाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाको निर्देशित किया। कश्यप ने कहा कि इससे न केवल बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *