ज्वेलरी शॉप चोरी, तीन नाबालिग और एक आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में 8 सितंबर की रात एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। इस मामले में एक वयस्क और तीन नाबालिग आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि दो नाबालिग फरार हैं। गीदम निवासी ज्वेलर्स रावलमल सोनी पिता जसराज सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ज्वेलरी शॉप से अज्ञात चोरों द्वारा सोने, चांदी के आभूषण, चांदी की मूर्ति एवं आर्टिफिशियल आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। थाना भैरमगढ़ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी और विधि से संघर्षरत तीन बालकों को हिरासत में लिया गया। उनकी निशानदेही पर 16 जोड़ी चांदी की पायल,
1 जोड़ी सोने का टॉप्स, 1 नग चांदी का सिक्का,1 नग चांदी की मूर्ति, आर्टिफिशियल हार सहित अन्य आभूषण और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी
बरामद कर ली गई है। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 15 हजार रुपए है। आरोपी सोनू पूनेम पिता बुधराम को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में 3 अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। घटना में संलिप्त विधि से संघर्षरत दो बालक पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *