कुल 13 लाख रूपये के 6 ईनामी माओवादी आरोपियों सहित 26 माओवादी गिरफ्तार।

बीजापुर :- जिला बीजापुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को अहम सफलता प्राप्त हुई है। थाना गंगालूर में– 3, भैरमगढ़ में- 3, थाना आवापल्ली -8, थाना उसूर- 8 और थाना तर्रेम में कार्यवाही के दौरान 4 सक्रिय माओवादियों कुल 26 माओवादियों को विस्फोटक, एवं माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री के साथ पकड़ा गया।

कब्जे से बरामद सामग्री। आइईडी, कुकर बम, टिफिन बम
कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर,मल्टीमीटर, बिजली का तार, बैटरी
जमीन खोदने का औजार
माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री (बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट)

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: थाना गंगालूर

बुधरू डोडी (मिलिशिया सदस्य), सुखराम मिड़ियम (मिलिशिया सदस्य),
भीमा डोडी (मिलिशिया सदस्य)

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: थाना भैरमगढ़।

अर्जुन अटामी ऊर्फ गुडडी (धरमा आरपीसी मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर), ईनाम 1.00 लाख,
पायको माड़वी ऊर्फ सोनी ऊर्फ टोकड़ी (पार्टी सदस्य) ईनाम 1.00 लाख,
मनीराम ओयाम (धरमा आरपीसी DAKMS सदस्य)

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: थाना आवापल्ली।

कृष्णा पोडियाम (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर) ईनाम 1.00 लाख, काका लच्छा (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया सदस्य),मुन्ना गटपल्ली (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया सदस्य), लिंगा माड़वी (मिलिशिया सदस्य),
पुनेम सोना (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया सदस्य),
रमेश धुरवा (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया सदस्य), काका गणेश (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया सदस्य), हरीश पोड़ियाम (भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: थाना उसूर।

मुन्ना पोटाम (बटालियन नम्बर 1 का सदस्य) ईनाम 8.00 लाख,
रामा काका (मारूड़बाका आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष) ईनाम 1.00 लाख,
नारायण पास्के (लिंगापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य),
आयता पूनेम (जीआरडी सदस्य),
विदा पूनेम (एरिया कमेटी सदस्य, रमेश कुंजाम (लिंगापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य),
गणपत परस्के (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया सदस्य), एंका परस्के (लिंगापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य)

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण थाना तर्रेम।
मनी मड़कम ऊर्फ गोला मण्डी (कोण्डापल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष) ईनाम 1.00 लाख,
मोटू ओयाम (पेद्दोगेलुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य),
संदीप बाड़से ऊर्फ सुरेश आरपीसी सदस्य), जोगा पोड़ियाम ऊर्फ पोडिया (कोण्डापल्ली आरपीसी जनताना सरकार कमेटी सदस्य)
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के लिए आइईडी लगाने की योजना के तहत यह सामग्री लेकर आए थे। समक्ष गवाहों के विधिवत विस्फोटक एवं माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री को जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के पश्चात न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *