पखांजूर में संचालित वन परिक्षेत्र कार्यालय को पुनः लाया गया कापसी
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। वन परिक्षेत्र कापसी अंतर्गत ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए आखिरकार पखांजूर में संचालित हो रहे कापसी वन परिक्षेत्र कार्यालय को पुनः कापसी लाया गया।
उल्लेखनीय है कि कौशल न्यूज ने कापसी वन रेंज कार्यालय नही लगाने से कापसी क्षेत्र केहर दिन लोगों की आर्थिक नुकशान एवं परेशानी होने वाली समस्या को प्रमुखता से उठाया था। दा कौशल न्यूज ने ‘कापसी रेंज के नाम से पखांजूर में कार्यालय संचालित किया जा रहा एवं अधिकारियों की लापरवाही ऐसी की लगभग एक साल पहले फॉरेस्ट क्वार्टर के अंदर से गेट के ऊपर होते हुए मुख्य सड़क पर आम पेड़ की एक बड़ी डाली गिरी है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी,जिसे आज तक नहीं हटाया गया शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद वन अमला हरकत में आया और पेड़ की डाली को काट कर सड़क से हटवाया और पखांजूर से रेंज कार्यालय को कापसी सिप्ट किया गया, हटवाया।
ग्रापं बड़े कापसी सरपंच चंदन पोटाई सहित ग्रामीण किशोर नाग,प्रदुम जैन,दिनेश तारम,विश्वजीत सरकार,राजकुमार,कमलेश,सामौर मंडल आदि ने कापसी कार्यालय वापस आने पर मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारे द्वारा रेंज कार्यालय को कापसी लाने के लिए मांग की जा रही थी,किंतु विभाग को हमारी समस्या से कोई भी सरोकार नही दिखाई दिया,फिर पत्रकार राजदीप शर्मा ने शासन प्रशासन के द्वारा लगाए जा गए समाधान शिविर ऐसेबेड़ जिला कलेक्टर की उपस्थितिा में आवेदन दिया था और लगातार मीडिया में मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तब जा कर वन विभाग हरकत में आया और सालों पुराने कापसी रेंज कार्यालय को कापसी सिप्ट किया,हम सभी ग्रामवासी किशोर नाग,प्रदुम जैन,दिनेश तारम,विश्वजीत सरकार,राजकुमार,कमलेश,सामौर मंडल आदि ने दा कौशल न्यूज का तहदिल से धन्यवाद ज्ञापित करते है।
