सर्किल कोशरिया यादव (राउत) समाज दल्ली राजहरा में ०१ दिसंबर को मनायेगी गीता जयंती -अध्यक्ष कृष्णा यादव
दल्ली राजहरा: सर्किल कोसरिया यादव (राउत) समाज प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अराध्य भगवान श्रीकृष्ण के श्रीमुख से प्रस्फुटित पवित्र वाणी गीता उपदेश की स्मृति में ०१ दिसंबर को दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक १९ में स्थित सामाजिक भवन व श्रीकृष्ण मंदिर में गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया जी विधायक डौण्डीलोहारा व पूर्व मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण छत्तीसगढ़ शासन होंगी, अध्यक्षता कृष्ण यादव जी (अध्यक्ष सर्किल कोरिया यादव (राउत) समाज दल्ली राजहरा), विशिष्ट अतिथि श्रीमान तोरण लाल साहू जी अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, श्रीमान हिमनद लाल यादव जी बालोद जिला महासभा अध्यक्ष, कोसरिया यादव (राउत) समाज, श्रीमति मधुलता जी बालोद जिला महासभा अध्यक्ष, कोसरिया यादव (राउत) समाज, श्रीमान चन्द्रमास यादव जी छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी कोसरिया यादव (राउत) समाज, श्रीमान रुप लाल यादव जी छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी कोसरिया यादव (राउत) समाज होंगे।
गीता जयंती का कार्यक्रम सुबह ०८ बजे नर्सिंग यादव जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण व पवित्र गीता ग्रंथ की पूजा के साथ आरंभ होगी। सुबह ०९ बजे से ११ बजे तक राउत नृत्य के साथ कलश लिए हुए शोभायात्रा निकाली जायेगी जो पुरे नगर का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
शोभायात्रा पश्चात दोपहर ०१ बजे से २:०० बजे तक सामूहिक भोजन। दोपहर ०३ बजे अतिथियो का स्वागत, सम्मान व उद्बोधन। साम ०४ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेघावी छात्र-छात्राओं व समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक बंधुओं को प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मान। साम ०७:०० बजे अतिथियों के प्रति आभार प्रकट व कार्यक्रम समापन की
साम ०७ बजे अतिथियों का आभार प्रकट पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा।
