मुठभेड़ में मारे गए डिप्टी कमांडर का शव, बरामद हथियार और सामान लाया गया जिला मुख्यालय
बीजापुर :- जिले के नैमेड थाना क्षेत्र के कैका और मोसला के बीच जंगलों में 11 मार्च शुक्रवार को तड़के हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में मारे गए तीन लाख रुपये के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर का शव, बरामद हथियार और सामान जिला मुख्यालय लाया गया हैं, जहां शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के आने पर शव उनके सुपुर्द किया जायेगा ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला ने बताया कि माओवादी विरोधी अभियान पर निकले डीआरजी और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त पार्टी के साथ 11 मार्च शुक्रवार को सुबह 6 बजे कैका और मोसला के बीच जंगलों में माओवादियो के साथ मुठभेड़ हो गई थी । इस मुठभेड़ में जवानों की संयुक्त पार्टी ने माओवादी नेशनल पार्क एरिया कमेटी के सदस्य व सेंड्रा एलओएस डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम को मार गिराया था, मारे गए माओवादी के ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम भी शासन द्वारा घोषित किया गया था । मुठभेड़ के बाद जवानों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान माओवादी का शव सहित एक 315 बार रायफल, 303 का 5 जिंदा राउंड, कार्टेक्स वायर, टिफिन बम, पटाखा, माओवादी साहित्य, दवाइयां, पिट्ठु, पोछ एवं अन्य दैनिक उपयोग के समान बरामद किया गया । इस मुठभेढ़ कुछ और माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की भी संभावना है । इस मुठभेड़ के दौरान माओवादियों द्वारा किये गए आईईडी विस्फोट में आरक्षक रामलु हेमला के दाहिने पैर के घुटने में चोट आई है, जिसका उपचार बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है ।
