भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का एक दिवसीय बीजापुर प्रवास

बीजापुर :-भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 16 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंच रही है। इस दौरान पुरंदेश्वरी रात्रि विश्राम भी बीजापुर में करेंगी। तयशुदा कार्यक्रम के तहत प्रातः साढ़े 8 बजे जगलदपुर से बीजापुर के लिए प्रस्थान, 10ः15 बजे नेलेसनार आगमन पश्चात 10ः40 भैरमगढ़ आगमन, जहां कार्यकर्ताओं द्वरा स्वागत किया जायेग । तत्पश्चात 10ः45 भैरमगढ़ से प्रस्थान एवं 11ः05 बजे नैमेड़ आगमन। यहां स्वागत कार्यक्रम उपरांत 10ः20 बजे धनोरा के लिए प्रस्थान करेंगी। जिसके बाद दुर्गा चौक, कलेक्टोरेट चौक, जीव्हीआरफयूल(आंध्रा समाज), राजस्थानी समाज द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। ततपश्चात अटल सदन में आगमन, यहां ध्वजारोहण के बाद महिला मोर्चा जिला ईकाई द्वारा तिलक कर उनकाअभिवादन किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 1 बजे पार्टी जिला कार्यालय में बैठक आहुत है। जिसमे मुख्य अतिथि पुरंदेश्वरी रहेंगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी शिवरता शर्मा, पूर्व सांसद बस्तर दिनेश कश्यप, जिला प्रभारी श्रीनिवास मद्दी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजजा मोर्चा महेश गागड़ा, प्रदेश कार्यकारिणीसदस्य जी वेंकट मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *