भाजपा के पंद्रह कार्यकर्ताओं ने विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष थामा कांग्रेस का हाथ
बीजापुर :- गुरुवार को बीजापुर के विधायक और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कड़ियम, युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रवतियाउद्दे, ज़िला पंचायत सदस्य सोमारु कश्यप, ज़िला पंचायत सदस्य संतकुमारी मंडावी, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, ब्लॉक कांग्रेस क़ुटरु के अध्यक्ष शैलेश मंडावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरमगढ़ के अध्यक्ष लच्छुराम मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मिंगाचल के पंद्रह भाजपा कार्यकर्ता हरेंद्र ठाकुर, सत्यपाल ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, निलेंद्र ठाकुर, करन सिंह ठाकुर, बलवीर ठाकुर, गोपी सिंह ठाकुर, राजाराम ठाकुर, सुखराम यादव, चैतूराम पुनेम, इतवारी यादव, आसमन कश्यप, भूतनाथ नेताम, आयतु कुरसम एवं मंगु कुरसम आदि ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को अपनाते हुए भूपेश सरकार के कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वालों का कांग्रेस नेताओं ने पुष्पहार और कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
