एनएमडीसी का मुख्यालय होगा गंगालूर, 14 नम्बर डिपॉजिट से होनी है खुदाई

मुख्यालय के लिए जगह की तलाश करते गणेश मिश्रा

रायपुर :- नेशनल मिनरल डेवलोपमेन्ट कारपोरेशन का मुख्यालय अब तक तेलंगाना के हैदराबाद को बनाया गया है । किंतु बहुत जल्दी यह मुख्यालय बीजापुर जिले के गंगालूर में स्थानांतरित होने वाला है । मुख्यालय को गंगालूर लाने की सारी औपचारिकताएं केंद्र सरकार ने पूरी कर ली है, आने वाले लोकसभा के बजट सत्र में अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है ।

मतवारी से फुर्सत मिले तो कुछ करें

बस्तर वासियो की वर्षो पुरानी मांग है कि एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर लाया जाए, क्योंकि एनएमडीसी लोह अयस्क परियोजना बस्तर पर ही निर्भर है । केंद्र सरकार ने बस्तर वासियो की मांग का समर्थन करते हुए बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र गंगालूर को एनएमडीसी के मुख्यालय के लिए उचित समझते हुए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है । और अगले लोकसभा सत्र में इस महत्वकांक्षी योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में जुट गई है । एनएमडीसी का मुख्यालय यदि गंगालूर में स्थापित हो जाता है तो गंगालूर जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह से बदल जायेगी, और क्षेत्र कद विकास को गति मिलने लगेगी । इस सम्बंध में चेरपाल निवासी तरुण सेमल, गणेश मिश्रा और अबलेश का मानना है कि यदि एनएमडीसी का मुख्यालय गंगालूर आ जाता है तो आने वाले समय मे चेरपाल निश्चित रूप से पृथक बस्तर की राजधानी के लिए सबसे योग्य होगा । यह खबर रंग और भांग के उमंग में लिखा गया है, इसे गम्भीरता से ना ने ” बुरा ना मानो होली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *