बस्तर विकास मंच ने उठाए जनहित के मुद्दे


बकावंड। बस्तर विकास मंच की बकावंड ब्लाक इकाई ने जिले के लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों और मांगों को लेकर बकावंड एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बस्तर, बकावंड, करपावंड के अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने, बस्तर और बकावंड के कालेजों के विद्यार्थियों के लिए गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल खोलने, बिना ग्रामसभा की सहमति के वनों की कटाई छटाई न करने, नदी नालों में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने, चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के सभी सरकारी भर्तियों में बस्तर स्थानीय युवाओं को शत प्रतिशत मौका देने, 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके किसानों को शासन की ओर से पेंशन दिलाने, स्थानीय नालों बस्तर, बकावंड ब्लॉक में मोसिया नाला, रायकेरा नाला, बोरिया नाल, पेटपुली नाला, काकड़ी घाट, नारंगी नाला आदि में कुछ जगहों पर स्टॉप डैम बनाने की मांग की गई है। कहा गया है इन नालों में पानी का ठहराव नहीं हो पाता है, नतीजतन गांवों का भूजल स्तर काफी नीचे चला जाता है। जगह जगह स्टॉप डैम बनाकर जल संकट को दूर किया जा सकता है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष मनीराम कश्यप, सचिव संतोष कुमार कश्यप सरपंच, अमर सिंह, भाव सिग, किशन गोयल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *