बस्तर से भूरे सोने की उड़ीसा में बेतहाशा तस्करी



बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बननियागांव के पास भस्कली नदी से रेत का जेसीबी की मदद से अवैध खनन कर ओड़िशा की ओर रास्ता बनाकर कर ओड़िशा की सीमा में अवैध तरीके डंप किया जा रहा है।
ओड़िशा निवासी रेत माफिया अंतोराम द्वारा बकावंड विकासखंड में अबरेत खनन कर उड़ीसा सीमा में ले जाया जा रहा है।उड़ीसा के रेत माफिया सीमा पार कर बस्तर से रेत की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। जेसीबी, पोकलेन जैसे भारी मशीनरी से लैस ये तस्कर देर रात तक बेतहाशा रेत खनन एवं निकासी कर सूरज निकलने के पहले उड़ीसा की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। पहले तो स्थानीय माफिया ही हावी थे, अब अंतरराज्यीय गिरोह इस तस्करी में शामिल हो गया है,जो रेत निकाल कर नगरनार स्टील प्लांट में कार्यरत कंपनियों को ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इन रेत माफियाओं को बस्तर जिले के खनिज अधिकारियों का खुला संरक्षण मिला हुआ है। इसीलिए वे बस्तर की सीमा में घुसकर नदी को छलनी और स्थानीय किसानों की कृषि भूमि को तबाह कर रहे हैं। जब तक जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी एक्टिव होकर कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक ये रेत माफिया नंगा नाच करते रहेंगे। खनिज विभाग से कार्रवाई की उम्मीद करना अब बेमानी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *