कोसमी में जल संकट, सरपंच कश्यप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



बकावंड। जनपद पंचायत बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमी में भीषण पेयजल संकट के हालात बन गए हैं। ग्रामीणों की तकलीफ को देखते हुए कोसमी के सरपंच नीलम कुमार कश्यप ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सरपंच नीलम कुमार कश्यप ने ज्ञापन में गांव के विभिन्न पारा-मोहल्लों में खराब पड़े नलकूपों और हैंडपंपों की मरम्मत एवं नए नलकूपों की स्वीकृति की मांग की है। साथ ही उन्होंने अधूरी पड़ी नल-जल योजना को शीघ्र पूर्ण कराने की बात भी प्रमुखता से उठाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता से दूरभाष पर चर्चा कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करने और खराब नलकूपों की मरम्मत सहित आवश्यक कार्यवाही तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामवासियों ने जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *