प्राथमिक शाला पी.व्ही 55 में तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – शासकीय प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक शाला पी.व्ही.55 में तीन दिवसीय शाला प्रबंधन समिती के सदस्यों की क्षमता विकास व उन्मुखीकरण प्रशिक्षण व कायर्शाला कायर्क्रम की शुरूआत आज दिनांक 22 मार्च को किया गया। प्राथमिक शाला भवन में हो रहे इस प्रशिक्षण कायर्क्रम में शाला विकास समिती के अध्यक्ष सहित सभी 16 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान शाला परिसर की साफ सफाई रंग रोगन और आकषर्क चित्रकारी की तारीफ की। इस दौरान समुदाय के सहयोग से शाला में कैसे विकास हो इसकी चर्चा की गई इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अजीत ठाकुर माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक चंचला राय शिक्षिका डिकेश्वरी सिवाना,परितोष पाल,अरविंद गाईन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *