बारदा हाई स्कूल में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध में विक्की चित्रकला में आकाश रहे अव्वल

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा)- विश्व वानिकी एवं विश्व जल सरंक्षण दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारदा में आज दिनांक 22 मार्च 2022 को ससिगा नंदन वनमंडलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर के दिशा निर्देश में शिक्षा विभाग एवं वन विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल एवं जंगल के महत्व के संबंध पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बारदा हाई स्कूल में सम्पन्न हुआ।

65 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में विक्की राय कक्षा 11वी ने प्रथम स्थान,दूसरा स्थान पूनम बढ़ाई कक्षा 10वी,तीसरा स्थान महन्तीन कश्यप साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकाश गोलदार कक्षा11वी,दूसरा स्थान बकुल साना कक्षा11वी,तीसरा स्थान विक्की राय कक्षा11वी ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया साथ ही कार्यक्रम में मौजूद वन विभाग के अधिकारियों ने जल,जंगल जमीन की सुरक्षा व्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त किये। लोगों से जंगल बचाने अपील की।

कार्यक्रम में एच.एस उईके (एसडीओ फारेस्ट कापसी),सुरेश पिपारे एसडीओ,वन परिक्षेत्र अधिकारी कापसी दिनेश तिवारी,बारदा प्राचार्या गजाधर जैन,बी.आर पावे व्याख्याता, विकास तरफ़दार,उदय जुर्री,रोशन कश्यप,रामनाथ देहारी,आनद राम कश्यप,तिलकराम समरथ,संपतलाल राणा एवं वन प्रबंधन समिति बारदा के पदाधिकारि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *