बस्तर में सहकारी सप्ताह का हुआ शुभारंभ



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ संभागीय कार्यालय जगदलपुर के प्रांगण में जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोहरदत्त तिवारी ने सहकारी सप्ताह के अवसर पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी विवेकानंद झा, प्रशिक्षक विवेक पांडे व समस्त कर्मचारियों ने सहकारी गीत का गायन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय के सफल एवं गौरवपूर्ण 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई तक बस्तर में भी सहकारिता जागरूकता एवं जन भागीदारी को बढ़ावा देने विविध कार्यक्रमों का आयोजन हेतु आह्वान किया। सहकार से समृद्धि के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने हेतु किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण समुदाय को सहकारिता से जोड़ने तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिका को सशक्त बनाने हेतु जोर दिया गया। कार्यक्रम में सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी विवेकानंद झा, प्रशिक्षक विवेक पांडे द्वारा सदस्यों की आय वृद्धि में दुग्ध एवं मत्स्य समितियों की भूमिका विषय पर चर्चा की गई । मितेश पाणिग्रही प्रशिक्षक ने बहुउद्देशीय उपनियम का वाचन किया। कार्यक्रम में प्रेम कुमार यादव सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य, चंद्रभान नागवंशी सदस्य, संतोष नाग सह संयोजक, तुलसी देवांगन सह संयोजक, धनुर्जय कश्यप, उमेश गुप्ता, उदय दुबे एवं राज्य सहकारी संघ के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *