बीएसएनएल पर अब बरकरार है ग्रामीणों का भरोसा



जगदलपुर बीएसएनएल के प्रति बस्तर के ग्रामीणों का भरोसा अब भी बरकरार है। बस्तर के सुदूर गांवों तक भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल की पैठ काफी बढ़ गई है। बीएसएनएल द्वारा बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। माओवादी आतंक के खात्मे के बाद अब तेजी से बीएसएनएल की मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ रही है। संचार सेवाओं से जुड़ने के बाद ग्रामीणों की जीवनशैली में भी व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। इंटरनेट कनेक्टिविटी से ग्रामीणों को जहां विभिन्न शासकीय योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लाभ मिल रहा है, वहीं ऑनलाइन कक्षाएं व स्वास्थ्य सेवाओं में भी तेजी आ रही है।छोटे-मोटे काम के लिए ग्रामीणों को अब ब्लॉक या जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।बीएसएनल ने बीजापुर जिले के सुदूर गांव गोखुर, पोलेमपल्ली, छतपलवी, पोते पलवी, भंडारपाल, मट्टेमरका, सोमनपल्ली, भाटपलवी, चेरेकड्डी, वाडला व चनकापल्ली आदि में 4-जी मोबाइल व इंटरनेट सेवाओं के टॉवर स्थापित किए जा रहे हैं। बीजापुर जिले के दूरस्थ गांव में अब तक 45 टॉवर लगाए जा चुके हैं। वही बस्तर में 375 नए टावर लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है। मोबाइल कनेक्टीविटी बढ़ने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए बीएसएनएल व प्रशासन का आभार माना है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा का विस्तार
सुदूर गांवों में बीएसएनएल की इंटरनेट व मोबाइल नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। बस्तर के वनांचल क्षेत्र में 350 नए टॉवर लगाए जा रहे हैं।
शरतचंद तिवारी,
प्रधान महाप्रबंधक, बीएसएनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *