सदगुरु कबीर साहेब का मना प्राकट्य दिवस

जगदलपुर. सदगुरु कबीर के प्राकट्य दिवस पर सदाफल देवजी आश्रम मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया. जिसमे श्रद्धालुओं ने आहुति दी. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ज्येस्ट शुक्ल पूर्णिमा को अवतरित महान मानव कबीरजी को महर्षि सदगुरु सदाफल देव महाराज ने नित्य अनादि सदगुरु के रूप में स्वीकारा है और उनको ब्रह्म विद्या का आदि गुरु मानते हुए चतुर योगी संत जगत का शिखर पुरुष कहा है. अध्यात्म प्रेमियों योग साधकों के जिज्ञासुओं के लिए यह एक महानतम दिवस है. हर प्रकार के युग में कबीर साहब जैसे व्यक्तित्व अवतरित होते हैं. एक नित्य अनादि सत्ता है. ऐसा कोई समय नहीं था जब वह नहीं थे और नहीं ऐसा कोई समय होगा जब वह नहीं रहेंगे.
भजन, प्रवचन, पूजन आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व आश्रम से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *