गांजा तस्करी करते दो आरोपित गिरफ्तार


जगदलपुर :- नगरनार पुलिस ने रविवार को ओडिशा सीमा धनपूंजी नाका के पास से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए गिरफ़्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से बस के इंतजार मे खड़े हैं. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मौके पर आरोपित हरिओम पंचाल व संदीप पांचाल निवासी जींद हरियाणा की तलाशी ली गई. उनके कब्जे से 38.880 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही नगदी रकम व मोबाइल जब्त किया गया. दोनों आरोपित पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया है. कार्रवाई मे निरीक्षक संतोष सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह, सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक वेदप्रकाश देखमुख, यशवंत ध्रुव, दशरू नाग, नरेश कश्यप, बलराम कश्यप, का विशेष योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *