विधायक विक्रम मंडावी का एक दिवसीय क़ुटरु प्रवास , निर्माण कार्यो के भूमि पूजन व खेल सामग्री का किया वितरण

बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी बुधवार को क़ुटरु के दूरस्त क्षेत्रो के सघन दौरे पर थे अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वे केतुलनार, पोनोड़वाया, बेचरम, पिंडुमपाल, झाड़ीगुट्टा, तुमला, केतनपाल, कोमपल्ली, एरामंगी, गुदमा, सकनापल्ली आदि ग्रामों के लोगों से मुलाक़ात कर लोगों के समस्याओं से अवगत हुए और लोगों के माँग के अनुरूप गाँवों में देवगुड़ी, रंगमंच व अन्य निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया साथ ही इन गाँवों के युवाओं के माँग पर खेल सामग्री व बर्तन वितरण किया। विक्रम शाह मंडावी दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कश्यप, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, ब्लाक अध्यक्ष लछुराम मौर्य, विधायक प्रतिनिधि शुखदेव नाग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क़ुटरु के अध्यक्ष शैलेश मंडावी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित क़ुटरु क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच, पंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *