महेश गागड़ा के सौजन्य से आयोजित कोमपल्ली क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, समापन में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष मुदलियार

बीजापुर – पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय महेश गागड़ा जी के सौजन्य से टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्रीनिवास मुदलियार जी कोमपल्ली पहुंचे।

इस दौरान श्री श्रीनिवास मुदलियार जी खिलाड़ियों के साथ बल्ला आजमाया एंव समापन समारोह में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी,साथ ही संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है सदैव खेल को अनुशासन के साथ खेलना है, और वही अनुशासन अपने जीवन मे अनुसरण करते हुए अपने लक्ष्य को पाने में खिलाड़ी की तरह योद्धा बनकर जीत हासिल करना सीखना है। वहीं खिलाड़ियों ने पूर्व मंत्री माननीय महेश गागड़ा जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। टूर्नामेंट का फाइनल नैमेड और जैवारम के मध्य खेला गया जिसमें नैमेड विजेता और जैवारम उपविजेता रही विजेता को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के सौजन्य से बीस हजार रुपये नगद और ट्राफी जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के हाथों दिया गया। इस दौरान जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष उर्मिला तोकल,जागर लक्षमैया,लव कुमार रायडू,डोलेश्वर झाड़ी, दशरथ परबुलिया,ज्योति हेमला सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *