दरोगा हुए इधर से उधर ,जिले के 13 निरीक्षक स्थानांतरित
जगदलपुर. पुलिस कप्तान ने जिले के थानों में पदस्थ 13 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया है. दिलबाग सिंह को यातायात शाखा से थाना करपावंड व वनवास झेल रहे भोला सिंह राजपूत को परपा थाने की कमान सोंपी गई है तबादला आदेश को रूटिंन बताया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार निरीक्षकों के परफॉर्मेंस व शिकायतों के आधार पर उन्हें इधर से उधर किया गया है.
स्थानांतरित सूची में साइबर सेल प्रभारी भोला सिंह राजपूत को परपा थाने में पदस्थ किया गया है. वही यातायात प्रभारी दिलबाग सिंह को थाना करपावंड की जिम्मेदारी दी गई है. इसी प्रकार संतोष सिंह को नगरनार से बस्तर, भेखलाल चंद्राकार पुलिस लाइन से थाना लोहाण्डीगुडा , दिलबाग सिंह को यातायात से थाना करपावंड प्रभारी बनाया गया है. इसी प्रकार विकेश तिवारी को प्रभारी बकावंड से थाना नगरनार, भोज कुमार गुप्ता को प्रभारी शिकायत सेल से थाना बकावंड, सुश्री अंजना केरकट्टा को रक्षित केंद्र से प्रभारी महिला थाना, सागर पाठक लाइन से साइबर सेल, शशांक ठाकुर पुलिस लाइन से प्रभारी
एएनटीएस, कमलेश देवांगन पुलिस लाइन से प्रभारी यातायात शाखा, राजकुमारी पांडे प्रभारी महिला थाना से शिकायत शाखा, तामेश साहू को पुलिस लाइन से सवारी डीएसपी तथा संजय कैसे को पुलिस लाइन से प्रभारी नक्सली सेल बनाया गया है.
