प्रबुद्धजन सम्मान सम्मेलन में बालोद जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक सफलता, संभाग में दर्ज की सर्वाधिक उपस्थिति
दल्लीराजहरा/बालोद:
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा भिलाई के चौहान इम्पीरियल में आयोजित “प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस महासम्मेलन में पूरे दुर्ग संभाग से हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें सांगठनिक एकजुटता और कड़े परिश्रम की बदौलत बालोद जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज कराई। यह उपस्थिति पूरे संभाग के सभी जिलों में सबसे अधिक रही, जिसने बालोद जिले की सांगठनिक शक्ति और मजबूत पकड़ का लोहा मनवाया।

शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन:
यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (मुख्य अतिथि), उपमुख्यमंत्री अरुण साव (अध्यक्षता) एवं प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय (मुख्य वक्ता) के प्रभावी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति:
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा , विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिकेश सेन , पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, अध्यक्ष (छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड) राकेश पांडेय, अध्यक्ष (छ.ग. तेलघानी विकास बोर्ड) जितेंद्र साहू , अध्यक्ष (छ.ग. राज्य भंडार गृह निगम) चंदूलाल साहू उपस्थित रहे। साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन , दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं दुर्ग महापौर अलका बाघमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जमीनी कार्यकर्ताओं को मंच पर मिला सम्मान:
इस गौरवपूर्ण क्षण पर अपने विचार साझा करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालोद के जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने अपनी सादगी और कार्यकर्ता भाव का परिचय देते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष का पद सिर्फ एक सांगठनिक दायित्व है, मैं मूल रूप से पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता ही हूँ। भाजपा ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को पीछे से उठाकर प्रदेश स्तरीय मंच पर बैठाया, यह सम्मान मेरे और बालोद के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है।”
बालोद भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन में जिले के वरिष्ठ नेताओं और मंडलवार अध्यक्ष-प्रभारियों की रही सक्रिय भागीदारी:
इस सम्मेलन को सफल बनाने और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने के लिए बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और सहप्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालोद जिला के कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित रूप से भेजने की व्यवस्था छाया विधायक बालोद विधानसभा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सर्वमान्य नेता राकेश यादव, तोमन साहू , पुष्पेंद्र चन्द्राकर , अश्वनी यादव लेखराम साहू प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जनार्दन सिंहा जिला महामंत्री बालोद ने किया। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता तोरण साहू , नरेश यदु , कुंति देवांगन , प्रकाश सोनबरसा, लाल निवेन्द्र टेकाम , मनीष झा , रामलाल नायक , पुरुषोत्तम, देवेंद्र जायसवाल का अनुकरणीय सहयोग प्राप्त हुआ।
इसके साथ ही संगठन के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के अध्यक्षों, प्रभारियों और सहप्रभारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की:
- संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र: जुगेरा मंडल (अध्यक्ष ईश्वर साहू, प्रभारी प्रीतम यादव, सहप्रभारी लाल चंद नूनीवाल), बालोद मंडल (अध्यक्ष हरिश्चन्द्र साहू, प्रभारी विनोद कौशिक, सहप्रभारी श्री गणेश राम साव), करहीभदर मंडल (अध्यक्ष भूपेन्द्र सार्वा, प्रभारी शेतु शांडिल्य, सहप्रभारी शोभा साहू), गुरूर मंडल (अध्यक्ष फागुराम सिन्हा, प्रभारी श्रीमती ललीता पीमन साहू, सहप्रभारी मानिक सिन्हा), मिर्चीटोला पुरूर मंडल (अध्यक्ष यालेश साहू, प्रभारी रघुवीर साहू, सहप्रभारी दुर्वासा साहू), सनौद मंडल (अध्यक्ष जशवंत साहू, प्रभारी केशव धनकर, सहप्रभारी मनीष साहू)।
- डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र: डौंडी लोहारा मंडल (अध्यक्ष भुवन यादव, प्रभारी ढालसिंह साहू, सहप्रभारी तुकाराम साहू), रेंगाडबरी मंडल (अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद, प्रभारी संतोष साहू, सहप्रभारी दयालू राम साहू), डौंडी मंडल (अध्यक्ष लक्ष्मण चक्रधारी, प्रभारी रजनी जायसवाल, सहप्रभारी रिखीराम साहू), कुसुमकसा मंडल (अध्यक्ष ललीत पटेल, प्रभारी टिकेन्द्र साहू, सहप्रभारी कुलवंत वैष्णव), दल्लीराजहरा मंडल (अध्यक्ष निर्मल पटेल, प्रभारी राकेश देवांगन, सहप्रभारी विजय भान)।
- गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र: गुण्डरदेही मंडल (अध्यक्ष तोमन लाल साहू, प्रभारी श्रीमती हेमपुष्पा साहू, सहप्रभारी भीखा राम साहू), सिकोसा मंडल (अध्यक्ष डॉ0 रिकेश साहू, प्रभारी रामदेव रजक, सहप्रभारी बेनु साहू), ओटेबंद मंडल (अध्यक्ष ललित साहू, प्रभारी गविन्द्र नाथ साहू, सहप्रभारी के0के0 साहू), अर्जुंदा मंडल (अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव, प्रभारी शिव देवांगन, सहप्रभारी बृजेश सोनी), सुरेगांव मंडल (अध्यक्ष कैलाश सिन्हा, प्रभारी मुनेश्वर साहू, सहप्रभारी व्यास नारायण देशमुख), देवरी मंडल (अध्यक्ष शुभम देशमुख, प्रभारी पोषण देवांगन, सहप्रभारी ढाल हिरवानी)।
आयोजक मंडल और दुर्ग संभाग के साथी जिला अध्यक्षों का मिला संबल:
इस सफल आयोजन के मुख्य सूत्रधार ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर , अशोक सिंहा, दुर्ग संभाग प्रभारी राजेंद्र जायसवाल एवं संभाग सह-प्रभारी तुलसी साहू बालोद जिला प्रभारी देवकुमार साहू रहे। कार्यक्रम में बालोद जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल के साथ दुर्ग संभाग के साथी जिला अध्यक्षों क्रमशः तेजराम सिन्हा (दुर्ग), दिनेश देवांगन (भिलाई), रेवाराम निषाद (बेमेतरा), कृष्णा चन्द्राकर (कवर्धा), राजकुमार जंघेल (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), नेहरू रजक (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) एवं दिलीप साहू (राजनांदगांव) की उपस्थिति और एकजुटता सराहनीय रही।
वरिष्ठ नेताओं ने मंच से बालोद जिले के कार्यकर्ताओं के अनुशासन, भारी संख्या और इस पूरी व्यवस्था को एकजुट होकर खड़ा करने वाले जिला नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभी मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और सहप्रभारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
