समाधान एप किरायेदारों की कुंडली बनाने हो रही मददगार
जगदलपुर. कुछ दिन पहले ही पुलिस विभाग की ओर से लांच किया गया समाधान एप पुलिस व मकान मालिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है जिले में किराएदारों का डिजिटल सत्यापन का कार्य शुरू हो चुका है. हालांकि शहरी क्षेत्र से ही अभी पहल हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी जागरूकता की कमी बताई जा रही है. कानून व्यवस्था बनाने व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस की ओर से मकान मालिको, होटल लॉज संचालकों से किराएदारों का पूरा ब्यौरा थानों में दर्ज करवाने कहा जाता रहा है. अब छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से इसके लिए समाधान ऐप लॉन्च कर दिया गया है. मोबाइल में यह ऐप डाउन लोड कर कोई भी मकान मालिक अपने किराएदारों के संबंध में पुलिस में जानकारी अपडेट करवा सकता है. जिले में थाना बोधघाट व कोतवाली क्षेत्र में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. आरंभिक तौर पर होटल लॉज मालिकों द्वारा डिजिटल सत्यापन करवाया जा रहा है. अगले क्रम में मकान मालिकों को भी यह जानकारी अपडेट करना अनिवार्य होगा. संभाग के कोंडागांव जिले समेत अन्य स्थानों पर देश के बाहर से आए लोगों द्वारा अवैधानिक रूप से निवास करने व अपराध में संलिप्त रहने की घटनाएं सामने आई थी. जिसके बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है.
बस्तर में बाहरी लोगों की मौजूदगी
बस्तर में नगरनार एनएमडीसी प्लांट में बड़ी संख्या में तैनात बाहरी राज्यों के मजदूर समेत फेरी वालों की पहचान होना क़ानून व्यवस्था के लिहाज से आवश्यक है. वही यह विषय काफ़ी सवेंदनशील भी है.
मकान मालिकों को ऐप पर रजिस्टर करके अपने सभी किरायेदारों (राज्य के अंदर या बाहर के) की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य किया गया है. कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों की पहचान के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा इसे प्रमुखता से प्रचारित किया जा रहा है।
