CCSH में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जगदलपुर। शहर के कांटिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉ. सौरभ और डॉ इलांगो एस रहे. डा सौरभ ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। ध्वजारोहण के तुरंत बाद अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर राष्ट्रगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान CCSH के मेडिकल व प्रशासनिक स्टाफ ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में डॉ. सौरभ ने सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों व नगरवासियों को इस राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों (HODs) ने इस अवसर पर कहा कि पूरा देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग समाज की सेवा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस राष्ट्रीय उत्सव को मना रहे हैं। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *