सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव शामिल हुए कांवड़ यात्रा में कुमार जयदेव सहित शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक,

जगदलपुर। सावन माह के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर ऐतिहासिक महादेव मंदिर में सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव सहित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महादेव के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर इंद्रावती नदी में विधि विधान से पुजा अर्चना कर रामपाल लिंगेश्वर मंदिर से पधारें कांवड़ यात्र जलाभिषेक के लिए जल लेकर कांवड़ यात्रा रामपाल लिंगेश्वर बाबा के लिए रवाना हुए

। इस कांवड़ यात्रा के माध्यम से बड़ी संख्या में शिवभक्त महादेव घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंचे और भगवान महादेव का दर्शन एवं जलाभिषेक किया।

सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव ने कहा कि महादेव मंदिर बस्तर की धार्मिक,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बस्तर की ऐतिहासिक धरोहरों में प्रमुख स्थान रखता है।

ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार इसका निर्माण । 200साल पुराना है द तथा यहां भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना की गई। इसी कारण यह मंदिर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कहा महादेव मंदिर को ऐतिहासिक रूप से शिव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसके अन्य प्रचलित नामों में प्राचीन शिव मंदिर बस्तर की समृद्ध विरासत और धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं।
सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव ने कहा ने कहा कि सामान्य दिनों में में श्रद्धालुओ की भीड़ रहती है। सावन माह में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं का आस्था को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया इस प्राचीन धार्मिक धरोहर को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के लिए सुलभ बनाना है।

सावन के तृतीय सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिर महादेव घाट प्में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव सहित श्रद्धालुओं भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव के साथ। इस अवसर दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी प्रेम पाढी मावली मंदिर के पुजारी अनिल सिकन्दर ठाकुर रविन्द्र दास प्रकाश रावल असीम दास राकेश दास मनोज जंगम विवेक जैन सहित महिलाएं भी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *