ऑल इंडिया परिसंघ के चमकौर सिंग बने जिला उपाध्यक्ष व लखेश्वर को जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जगदलपुर. ऑल इंडिया परिसंघ बस्तर संगठन को मजबूत करने एवं समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की गईं है।
जिला अध्यक्ष सतीश वानखेडे द्वारा चमकौर सिंग को जिला उपाध्यक्ष, बस्तर तथा लखेश्वर बघेल को जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिला अध्यक्ष सतीश वानखेडे ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी केवल पद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहना, जरूरतमंदों की आवाज उठाना, सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *