रोजगार गारंटी कर्मचारियों को मिला भाजपा का समर्थन, भाजपा जिलाध्यक्ष मुदलियार ने कहा मांगों पर विचार के बजाय सरकार भ्रमित कर रही
बीजापुर – रोजगार गारंटी के कर्मचारी पखवाड़े भर से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं,जिन्हें शुक्रवार को भाजपा का समर्थन मिला । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार और अन्य पदाधिकारी आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे, जिला अध्यक्ष मुदलियार ने कर्मचारियों को सम्बोधन करते हुए रोजगार सहायकों के नियमित किये जाने की मांगो को जायज ठहराया है । साथ ही कहा है पंचायतों में विभिन्न कार्यों को अंतिम चरण तक अमलीजामा पहनाने का कार्य यही कर्मचारी करते है बावजूद प्रदेश की सरकार इनसे नियमित करने का वादा करके आज धोखा किया है।
कर्मचारियों के निम्नलिखित मांगों में से नियमित करने का मांग सर्वोच्च है, भाजपा ने हरसंभव सहयोग करने की बात की व मांगो को लेकर भाजपा सदन में कर्मचारियों के पक्ष में आवाज बनने की बात भी की है। जिला अध्यक्ष ने कहा है सरकार के खिलाफ आज ऐसा कोई वर्ग या विभाग नही है जो मोर्चा न खोला हो,इसके बावजूद भी सरकार मांगों को अनदेखा कर सिर्फ समितियां बनाकर उलझाने का कार्य कर रही है। सत्ता में आने से पूर्व सभी विभागों से तमाम तरह की वादे कांग्रेस ने किया था उन्ही वादों को पूरा कराने के लिए आज कर्मचारी वर्ग सड़कों पर हैं। मुख्य विपक्षी दल भाजपा का समर्थन मिलने पर कर्मचारियों ने आभार जताया। इस दौरान भाजपा की ओर से सत्येंद्र सिंह ठाकुर, संजय लुंक्कड़, तिरुपति कटला, फूलचंद गागड़ा,भुवन सिंह चौहान,यशराज कन्नम,जिला राम राना, मिनन्त कुरसम,हितेश साहनी उपस्थित रहे।