शिक्षक गिरधारी लाल कोटपरिया को दी श्रद्धांजलि
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने दिवंगत शिक्षक गिरधारी लाल कोटपरिया के निवास पीड़ियाल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
साथी के असमय निधन से संपूर्ण शिक्षक समाज में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुःखद घड़ी में संगठन ने परिवार के प्रति अपनी एकजुटता एवं संवेदनशीलता प्रकट की।इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर कोर्राम, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र कुमार साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मितेंद्र कुमार बघेल व पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी होता है। वह अपने ज्ञान, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ-साथ समाज को नई दिशा प्रदान करता है। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक का असमय निधन परिवार के साथ-साथ शिक्षा जगत एवं शिक्षक समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। फेडरेशन ने शासन, प्रशासन से मांग की कि दिवंगत शिक्षक के परिवार को इस कठिन परिस्थिति में तत्काल आर्थिक संबल प्रदान किया जाए। परिवार के पात्र आश्रित सदस्य को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। इसके साथ ही दिवंगत शिक्षक के समस्त लंबित वेतन, अर्जित अवकाश नगदीकरण, ग्रेच्युटी, जीपीएफ, एनपीएस और अन्य देय राशि, समूह बीमा एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान समय-सीमा में सुनिश्चित की जाए। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने श्री कोटपरिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष शंकर लाल साहू, शिवशंकर कोर्राम ब्लॉक अध्यक्ष मोहला, भूपेंद्र कुमार साहू प्रदेश महासचिव, मितेंद्र बघेल प्रदेश संयुक्त महामंत्री, लीलाधर कोलियारे जिला संगठन महामंत्री, सूरजभान धुर्वे जिला संगठन मंत्री, नारद नेताम, पवन सिंह जुरेशिया, देवल सिंह मंडावी, ओमप्रकाश साहू, उमेश कुमार राणा, मेघनाथ शिवने, पुनीत कुमार बढ़ेंद्र, हितेश कुमार साहू, विष्णु राम बेलसारे, जान सिंह गांवरे, महेंद्र कुमार कोरेटी, दिलीप कुमार ठाकुर, तुलाराम पिस्दा, काशीराम रावटे पूर्व संकुल समन्वय ककईपार आदि शिक्षक उपस्थित थे।
