आजादी के अमृत महोत्सव तहत भैरमगढ़ में लगा स्वास्थ्य मेला, मेले में 593 मरीजों ने करवाया उपचार
बीजापुर : – ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन 21 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में किया गया। जिसमें 593 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भैरमगढ़ ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मलेरिया, टाईफाइड, बीपी,शुगर सहित विभिन्न बीमारियों के जांच एवं उपचार के बाद दवाईयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बीएमओ डॉ. आदित्य साहू सहित जनप्रतिनिधिगण एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।
