एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राएं दस्तावेजों का सत्यापन 21 से 30 अप्रैल तक
बीजापुर : – सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैरमगढ़, बीजापुर, उसूर एवं भोपालपटनम के लिए सत्र 2022-23 में कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु 5 अप्रैल 2022 को परीक्षा परिणाम का प्रकाशन किया गया था। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण चयन समिति द्वारा चयन सूची विकास खण्डवार जारी किया गया है। चयनित छात्र-छात्राएं 21 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक प्रगति पत्रक (कक्षा 5वी), स्थानांतरण प्रमाण पत्र, विद्यार्थियों एवं पालक के आधार कार्ड की छायाप्रति, खाता क्रमांक छात्र का या पालक का, जाति प्रमाण पत्र, छात्र-छात्रा के 3 पासपोर्ट साईज फोटो, माता एवं पिता के 01-01 पासपोर्ट साईज फोटो, पालक बीपीएल हो तो राशनकार्ड की छायाप्रति एवं पालक के मोबाईल नम्बर दस्तावेज सहित अपने चयनित विकासखंड के एकलव्य प्राचार्य के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन करा कर प्रवेश लेगें।
