आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल हरनगढ़ में माही नामदेव 10वीं में रही प्रथम

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल हरनगढ़ 10वीं में माही नामदेव पिता स्वतंत्र नामदेव माता रीना नामदेव ने 94.16 प्रतिशत पूरे स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर हरनगढ़ब आत्मानंद स्कूल का नाम रोशन किया,माही नामदेव को कुल 600 अंकों में 565 अंक प्राप्त कर अपने माँ,बाप का नाम रोशन किया। बता दे कि माही के पिता स्वतंत्र नामदेव विरिष्ठ पत्रकार एवं माता रीना नामदेव कापसी शासकीय हाई स्कूल में हिंदी व्याख्यता है।

माही नामदेव ने कहा, ‘सरकारी स्कूल होने के बावजूद सबसे खास यहां के शिक्षक हैं. इन शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता,पिता के प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि मैंने इतने अच्छे अंक हासिल किया है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *