परलकोट परिवहन संघ को मोनेट माइंस में हिस्सेदारी नही, नाराज संघ अनिश्चितकालीन धरना पर,पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया समर्थन
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – मोनेट माइन्स में परिवहन की हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज परलकोट परिवहन संघ द्वारा जारी अनिश्चित कालीन धरने का भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने धरना स्थल पहुंच उनकी मांगों का समथर्न किया गया है। दिनांक 16 मई से परलकोट परिवहन संघ द्वारा मोनेट माइन्स में परिवहन पर हिस्सेदारी नहीं दिऐ जाने से नारज होकर मोनेट प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू किया है। इस अवसर पर अपना समथर्न देने पहुंच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा की कांकेर जिले में कई स्थानों में माइन्स का काम चल रहा है और इसके परिवहन कार्य में स्थानिय ट्क मालिको और जिले के परिवहन संघों को प्राथमिकता देनी चाहिए। पखांजूर स्थित परिवहन संघ जिले का सबसे पुराना परिवहन संघ है और दो सौ से अधिक वाहन इस संघ से जुड़े है एसे में इतनी संख्या में ट्कों को कार्य से पूरी तरह वंचित नहीं किया जा सकता। इस मामले में उन्होनें स्थनिय प्रशासन के साथ साथ सत्तासीन जनप्रतिनिधियों को तुरत हस्तक्षेप कर मामले को समाप्त कराने की अपील की। इस अवसर पर परलकोट परिवहन संघ के अध्यक्ष सुब्रत मजुमदार ने उनकी मांगों का समथर्न करने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा की संघ परिवहन में हिस्सेदारी के लिए किसी भी हद तक जा कर संघर्ष करेगा।
