कांग्रेस के चुनावी वादे पूरे ना करने से नाराज पी.व्ही 93 के ग्रामीणों ने विक्रम उसेंडी की मौजूदगी में किया भाजपा प्रवेश
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- भाजपा के बांदे मंडल के ग्राम पंचायत आकमेटा के ग्राम पी.व्ही. 93 में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। प्रवेश करने वाले 80 ग्रामीणों में बड़ी संख्या में वे लोग भी थे जो वर्षों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे। पर कांग्रेस के इन बीते वर्ष के कार्य को देख उन्होनें भी भाजपा प्रवेश कर अब भाजपा के लिए काम करने का संकल्प लिया।
नव प्रवेशी सभी ग्रामीणों को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने भगवा गमछा पहना कर पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरान प्रवेश लेने वाले रोहित विश्वास,सुमेश दास,अजय विश्वास,धुर्वा गाईन,अभिजीत राय आदि ने बताया की कांग्रेस की सरकार ने किसानों से बड़े बड़े वायदे किऐ थे पर जब से कांग्रेस की सरकार आई है किसान ही सबसे अधिक परेशान है। हर वर्ष मंहगे दर में खाद खरीदने, धान खरीदी के दौरान बोरा के लिए पेरशान,अपने पैसे से बोरा देना और लोन में तीन चार हजार का गोबर खाद जबरन पकडाऐ जाने से किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। इससे अच्छी तो भाजपा की सरकार थी इन्ही कारणो से वे अब भाजपा में प्रवेश कर रहे है। इस दौरान भाजपा प्रवेश करने वाले सभी का पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने स्वागत किया और कहा की भाजपा के पन्द्रह साल के शासन में हर वर्ग खुश था पर कांग्रेस ने बड़े बड़े वायदा कर लोगों को अपने पक्ष में कर सरकार तो बना ली पर इन तीन वर्ष के शासन में हो रही परेशानी से हर वर्ग परेशान होते हुए भाजपा के दिन को याद कर रहा है। कुछ ही दिनों में गांव गांव में और लोग भाजपा में प्रवेश करेगे।इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रतन हलदार, जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल,मंडल महामंत्री असित सरकार,महिला मोर्चा अध्यक्ष मंडल अशिता साहा व ग्रमीण उपस्थित
हुए।
